Featured Post
रागों की संख्या
- Get link
- X
- Other Apps
लेकिन अब कुल मिलाकर लगभग डे़ढ़ सौ राग ही प्रचलित हैं। विषय बहुत गम्भीर लगता है लेकिन यह केवल साधारण गणित की बात है। आरोह में 7 और अवरोह में भी 7 स्वर होने पर ‘सम्पूर्ण-सम्पूर्ण जाति’ बनती है जिससे केवल एक ही राग बन सकता है। वहीं आरोह में 7 और अवरोग में 6 स्वर होने पर ‘सम्पूर्ण षाडव जाति’ बनती है।
कम से कम पाँच और अधिक से अधिक ७ स्वरों से मिल कर राग बनता है। राग को गाया बजाया जाता है और ये कर्णप्रिय होता है। किसी राग विशेष को विभिन्न तरह से गा-बजा कर उसके लक्षण दिखाये जाते है, जैसे आलाप कर के या कोई बंदिश या गीत उस राग विशेष के स्वरों के अनुशासन में रहकर गा के आदि।
राग का प्राचीनतम उल्लेख सामवेद में है। वैदिक काल में ज्यादा राग प्रयुक्त होते थे, किन्तु समय के साथ साथ उपयुक्त राग कम होते गये। सुगम संगीत व अर्धशास्त्रीय (semiclassical) गायनशैली में किन्ही गिने चुने रागों व तालों का प्रयोग होता है, जबकि शास्त्रीय संगीत में रागों की भरपूर विभिन्नता पाई जाती है।
हिन्दुस्तानी पद्धति हिन्दुस्तानी संगीत व राग अपने पुरातन कर्नाटिक स्वरूप से काफी भिन्न हैं। ऐसा क्यूँँ है इस पर विशेेेष चर्चा बाद मेें करते
हैं ।
संगीत की online classes के लिए संपर्क करें +91 6396247003
(CALL OR WHATSAPP)
रागों का विभाजन मूलरूप से थाट से किया जाता है। हिन्दुस्तानी पद्धति में ३२ थाट हैं, किन्तु उनमें से केवल १० का प्रयोग होता है। कर्नाटक संगीत में ७२ थाट माने जाते हैं।
वास्तव में हिंदुस्तानी संगीत व कर्नाटक संगीत एक ही था, आज भी दोनों प्रकार के सन्गीत की आत्मा एक ही है।किन्तु मध्यकालीन भारत में आक्रमण व विदेशिओं द्वारा कर्नाटक संगीत को आसानी से ना सीख पाने के कारण नियमों मेें अधिक शिथिलता देने के चलते हिंदुस्तानी संगीत कर्नाटक संगीत की अपेक्षा अधिक सुगम व सरल हो गया तथा उत्तर भारत में अधिक प्रचलित हुआ।
संगीत की online classes के लिए संपर्क करें +91 6396247003
(CALL OR WHATSAPP)

- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Sir I want to learn music and guitar ,can I please know where your academy is situated ? And One more request if you don't mind can you please share your phone number !!!I lives in Bareilly,Uttar Pradesh...🥺🥺
ReplyDeleteOh, thanks for comments, we welcome you in our academy this is rhythm musical academy rajendra nagar bareilly. If you are not able to reach our academy then you can ask for home classes, we have an expert staff to teach you at your home. Mo. Number 6396247003, thank you again.
ReplyDelete